-
Advertisement
गगरेट: गौशाला में भड़की आग, तीन भैंसे झुलसी-एक की मौत
गगरेट। जिला ऊना के गगरेट में आज रविवार सुबह एक गौशाला में आ लग गई। इस आगजनी में गौशाला में बंधी तीन भैंसे बुरी तरह से झुलस गईं, जिनमें एक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, इस आग (Fire) से गौशाला में रखी करीब 10 क्विंटल तूड़ी भी जल कर राख हो गई। आग से करीब 3 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। यह आग गगरेट (Gagret) क्षेत्र के बडोह के मुहल्ला भट्टियांवाला में सुषमा देवी पत्नी शमशेर सिंह की गौशाला में लगी। बता दें कि अभी हाल ही में गेहूं से निकली तूड़ी का भी गौशाला में भंडारण किया गया था।
यह भी पढ़ें: रोपड़ में कोरोना पॉजिटिव निकला व्यक्ति, Nalagarh के पल्लेदार का परिवार क्वारंटाइन
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग बुझाने के लिए मौके पर अग्निशमन वाहन नहीं पहुंच पाए लेकिन स्थानीय लोगों ने काफी मशकत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक आग को बुझाया गया तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। वहीं एसडीएम (SDM) गगरेट विनय मोदी ने कहा कि राजस्व विभाग को नुकसान का आंकलन के आदेश दे दिए हैं। आकलन की रिपोर्ट आने पर पीड़ित परिवार को राहत दी जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

