-
Advertisement

डाडासीबा रियासत: किस्मत ने कुछ ऐसी खींची लकीर, राजा का परिवार हो गया फकीर…
रविन्द्र चौधरी/देहरा। हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के कांगड़ा जिले की डाडासीबा रियासत (State of Dadasiba) के राजा हरमिंदर सिंह के घर उनके बेटे टिका अजय सिंह के साथ ब्याह कर आई बहू मीनाक्षी सिंह आज अपने दो बच्चों के साथ मुफलिसी की जिंदगी जीने को मजबूर है। जिस घर में मीनाक्षी रहती है उसकी दीवारें भी वक्त के साथ टूट रही हैं, लेकिन मीनाक्षी का हौंसला नहीं टूटा। टिका अजय सिंह की मौत के बाद छोटे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए मीनाक्षी सिंह को अपने पुश्तैनी जेवर तक बेचने पड़े। लेकिन कभी किसी के आगे हाथ नहीं फैलाए।
यह भी पढ़ें: वो अपना साहब खुद है, मन करता है तो काम, नहीं तो आराम
सिस्टम के आगे बेबस हुई तो जयराम सरकार से लगाई गुहार
आज समय और हालात ने उसे मुफलिसी में मजबूर बना दिया। सरकार के आगे गिड़गिड़ाने लगी, मदद की गुहार लगा रही है। जिस पुश्तैनी घर में बच्चों के साथ मीनाक्षी रह रही है उसे भी उनकी पारिवारिक लड़ाई बनाने नहीं दे रही है। राजा हरमिंदर सिंह की इस पारिवारिक लड़ाई की बजह से दो परिवारों में जमीन की खींचतान का मामला कोर्ट में चल रहा है। मीनाक्षी सिस्टम के आगे बेबस होकर रह गई है। अब सीएम जयराम ठाकुर और स्थानीय विधायक एवं उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर से घर बनाने की मांग कर रही है। मीनाक्षी सिंह कहती है कि हाई कोर्ट में राजा बरजिंदर सिंह के हक में केस हो गया है। लेकिन वह लड़ाई आगे भी जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि बहुत पैसा उनका कोर्ट के चक्करों में खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि पुश्तैनी घर पर उनका ही कब्जा है लेकिन उसकी भी रिपेयर नहीं करवाने दी जा रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की इस डॉक्टर ने liver की आरटरी की क्वाइलिंग करके मरीज को दी नई जिंदगी
पड़ोसियों ने भी कहा- सरकार इनको न्याय दिलाए
पड़ोसी अनूप कुमार ने कहा मैं मीनाक्षी को तब से जानता हूं जब से यह शादी करके यहां आई है। अनूप ने कहा कि जब राजा हरमिंदर सिंह जीवित थे तो इस परिवार की स्थिति ठीक थी। उन्होंने कहा कि अब मीनाक्षी की स्थिति खराब हो गई है इनके पति की भी मृत्यु काफी समय पहले हो चुकी है। उन्होंने कहा कि इस परिवार को सरकार की मदद की जरूरत है। पड़ोसी दिनेश ने कहा कि राजा हरमिंदर सिंह की बहू काफी दयनीय स्थिति में जीवन यापन कर रही है। 25 साल पहले मीनाक्षी की शादी राजा हरमिंदर सिंह के बेटे टिका अजय सिंह से हुई थी।
यह भी पढ़ें: वो अपना साहब खुद है, मन करता है तो काम, नहीं तो आराम
उन्होंने कहा कि इनका मकान गिरने की कगार पर है। इनके पास बच्चों को पढ़ाने के लिए पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार इनको न्याय दिलाए। ग्राम पंचायत डाडासीबा के उपप्रधान बलदेव सिंह ने कहा कि 25 साल पहले मीनाक्षी की शादी राजा परिवार में हुई थी। उन्होंने कहा कि अब इनकी स्थिति दयनीय है। जय सिंह ने कहा कि इनका मकान गिरने की कगार पर है और कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि आज मौका देखा है। उन्होंने कहा कि सरकार इनको मकान बनाने की सहायता करे।