-
Advertisement
आईटीबीपी की टीम ने जीती आइस हॉकी चैम्पियनशिप
राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप पुरूष वर्ग का समापन रविवार को आईस हॉकी रिंक काजा में हुआ। इस समापन समारोह में तकनीकी शिक्षा मंत्री डा राम लाल मार्कंडेय ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में हार जीत चली रहती है। लेकिन खेल को खेल भावना से ही खेला गया है, जो टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए है। वे प्रण ले कई आगामी खेलों में विजय परचम लहराएंगे। विजेता आईटीबीपी और उप विजेता आर्मी की टीमों के खिलाड़ियों शुभकामनाएं दी।