कोरोना से मरा हुआ व्यक्ति अचानक मुर्दाघर में हुआ जिंदा, यहां देखें वीडियो

चीन में डॉक्टरों ने किया था डेड घोषित, दोबारा अस्पताल में किया शिफ्ट

कोरोना से मरा हुआ व्यक्ति अचानक मुर्दाघर में हुआ जिंदा, यहां देखें वीडियो

- Advertisement -

कोरोना (Corona) अभी से दुनिया से खत्म नहीं हुआ है। दुनिया (World) के कई देशों में कोरोना ने अपने पैर पसारे हुए हैं। ऐसे में डॉक्टर (Doctor) लोगों को कोरोना से खतरे से बचने की सख्त हिदायत दे रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक मृत व्यक्ति दोबारा से जीवित हो जाता है। हांगकांग (HongKong) के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट अखबार ने सोमवार को यह खबर प्रकाशित की है। खबर के अनुसार चीन (China) के शंघाई 1 मई को विचित्र घटना घटी।


यह भी पढ़ें:Corona Update: हिमाचल में 10 लोग कोरोना पॉजिटिव, 55 रह गए एक्टिव केस

यहां एक शख्स कोरोना का मरीज (Patient) था और उसके इलाज के दौरान डॉक्टरों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। शख्स को प्लास्टिक के बैग में डाला गया, जिसमें मुर्दों को रखा जाता है और अंतिम संस्कार (Funeral) के लिए मुर्दाघर में भेज दिया गया। मगर मुर्दाघर में एक ऐसी घटना घटी , जिसे देखकर हर कोई चौंक गया।

 

यह तो जिंदा है

चीन में सोशल मीडिया (Social Media) पर जारी कुछ वीडियो में दो लोगों को शंघाई शिनचांगजेंग अस्पताल के बाहर एक पीले रंग के बड़े से बैग के साथ देखा गया। दोनों मुर्दाघर के कर्मचारी लग रहे थे। दोनों अस्पताल के एक कर्मचारी के सामने बैग को खोलकर यह कहते सुने जा सकते हैं कि यह आदमी जिंदा (Alive) है। इसके बाद कर्मचारियों ने व्यक्ति के जिंदा होने की पुष्टि की। इस घटना के बाद से शंघाई (Shanghai) के लोगों में रोष है। शंघाई के स्थानीय प्रशासन को 2.6 करोड़ आबादी वाले शहर में ओमिक्रॉन (Omicron) के संकट को सही से नहीं संभाल पाने के कारण आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अचानक हुआ ये

खबर के अनुसार बुजुर्ग व्यक्ति मरा नहीं था, बल्कि जिंदा था और उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर के मुर्दाघर भेज दिया। मगर शख्स अचानक प्लास्टिक बैग (Plastic Bag) में हिलने लगा तो मुर्दाघर के कर्मियों के होश उड़ गए। उन लोगों ने जैसे ही हिलते हुए देखा तो प्लास्टिक खोला और अंदर पाया कि शख्स की सांसें चल रही हैं और तुरंत ही उसे अस्पताल में शिफ्ट किया गया।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group… 

 

- Advertisement -

Tags: | Shanghai Care Centre | China | viral video | Weird News | viral news | ajab gajab news | omg news | Morgue | Shanghai
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है