-
Advertisement
Russia-Ukraine War: कई सालों पहले 2022 के लिए हुई थी भविष्यवाणी, परमाणू बम फटने का भी इशारा
Last Updated on February 28, 2022 by sintu kumar
यूक्रेन (Ukraine ) और रूस (Russia) के बीच भीषण जंग चौथे दिन भी जारी है। अब इसका डर सता रहा है कि इस जंग की तपिश यूरोप (Europe) के अन्य देशों में भी ना भड़क जाए। नास्त्रेदमस ने साल 2022 के लिए भी कई भविष्यवाणियां की हैंए जो दुनिया के लिए बेहद डराने वाली हैं। उन्होंने अपनी भविष्यवाणी (Prediction) में बताया है कि साल 2022 में परमाणु बम फटेगा। गौर हो कि यूरोप में छिड़ी इसी जंग की ओर चर्चित भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस (Prophet Nostradamus) ने सालों पहले में अपनी भविष्यवाणी में इशारा किया था। वहींए इस युद्ध में नाटो (NATO) ने अपने सैन्य कमांडरों को अपनी सीमा सुरक्षित रखने के लिए तैयारी तेज करने का आदेश दिया है। इसके बाद नाटो ने अपनी जंगी जहाजों एवं युद्धपोतों को हाई अलर्ट पर रखा है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल:यूक्रेन में फंसे छात्रों के पेरेंट्स ने पीएम नरेंद्र मोदी से लगाई फरियाद, ज्ञापन भेजा
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण का जवाब!
संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इन कोशिशों का क्या संकेत है कि क्या नाटो भी युद्ध (War) में शामिल होगा। यदि ऐसा होता है, तो माना जा रहा है कि ये तीसरे विश्व युद्ध की शुरुआत होगी और अगर ऐसा होता है तो परमाणु जंग को रोक पाना लगभग असंभव सा होगा ऐसा कहा जा रहा है।
शायद हम यहीं मर जाएंगे
गौर हो कि इस बावत मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने साल 2022 में परमाणु बम फटने की भविष्यवाणी की थी। नास्त्रेदमस ने दुनिया को लेकर कई भविष्यवाणियां की थीं, जो हैरान करने वाली हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में हजारों ऐसी भविष्यवाणियां की थीं, जिनमें से अधिकतर सच साबित होती रही हैं।