-
Advertisement
महाराष्ट्र में Corona की दूसरी लहर प्रचंड, वाशिम जिले के एक हॉस्टल में 229 छात्र Positive
मुंबई। देश के कई राज्यों में कोरोना संकट अभी भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इन राज्यों में सबसे आगे है महाराष्ट्र। महाराष्ट्र ( Maharashtra) में कोरोना मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ ही रहा है। वाशिम जिले में बुधवार को 318 नए मरीज मिले हैं जिनमें से 229 छात्र हैं। वाशिम जिले के रिसोड तहसील के देगांव स्थित एक स्कूल के हॉस्टल में 229 छात्रों के पॉजिटिव पाए जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि रिसोड़ तहसील के ग्राम देगांव स्थित निवासी आश्रम शाला में छात्र पढ़ने के अलावा यहीं पर स्थित हॉस्टल में रहते हैं। बुधवार को इस हॉस्टल के 190 छात्रों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव (Positive) आई है। हॉस्टल में रह रहे सभी छात्र अमरावती जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi में तीसरी से 8वीं कक्षा तक के बच्चों की नहीं होगी परीक्षा, असाइनमेंट के आधार पर होंगे Promot
गौर हो कि कोरोना की दूसरी लहर की शुरुआत अमरावती से ही हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना की दूसरी लहर धीरे-धीरे प्रचंड होती जा रही है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 8,807 नए मरीज मिले हैं। यह 18 अक्टूबर के बाद सबसे ज्यादा आंकड़ा है। राज्य में बीते 24 घंटे में 80 मरीजों की मौत हुई। यह बीते 56 दिन में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 30 दिसंबर को 90 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। महाराष्ट्र में कोरोना विदर्भ के शहरों और मुंबई में तेजी से पांव पसार रहा है। कल मुंबई ने 119 दिन बाद हजार केस का आंकड़ा पार किया।
मुंबई (Mumbai) में पिछले 24 घंटे में कोराना के 1167 केस आना हड़कंप मचा देने वाला है। पिछले साल 18 अक्टूबर के बाद इतने ज्यादा मामले आए हैं। धारावी में भी एक महीने बाद नए केस आने का आंकड़ा दहाई अंक पर पहुंच गया है। मुंबई के बाद सबसे गंभीर हालात अमरावती के हैं। बुधवार को यहां 802 केस आए हैं और 10 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को 926 के आए थे और 6 लोगों की मौत हुई थी। बढ़ते संकट के बीच अमरावती में तो लॉकडाउन तक लगाया जा चुका है।