-
Advertisement
CCTV की तारें खोल दो दुकानों में आए थे चोरी करने, आवाज होने पर मौके से हुए फरार
सुंदरनगर। उपमंडल सुंदरनगर (Sundernagar) में देर रात दो चोर एनएच-21 चंडीगढ़-मनाली पर स्थित दो दुकानों (Shops) में चोरी के इरादे से पहुंचे। इन चोरों ने सबसे पहले दुकानों के बाहर लगे हुए सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की तारों को खोल दिया और फिर चोरी की घटना को अंजाम देना शुरू किया। इस दौरान दुकान के शटर की हुई आवाज से आसपास के लोग जग गए और चोरों की योजना धरी की धरी रह गई। चोर मौके से भाग निकले। मामले की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर को दी गई। मामले में पुलिस ने मौके पर आकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सुकेत व्यापार मंडल के संयोजक सुरेश कौशल ने कहा आवाज होने पर लोग जाग गए और चोर मौके से फरार हो गए। अन्यथा दो दुकानों में चोर हाथ साफ कर जाते।
यह भी पढ़ें: #Corona Update: हिमाचल में कम हुआ रिकवरी रेट, डेथ रेट बढ़ा- अब तक 66 ने तोड़ा दम
उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही सुकेत व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी मौके पर आकर हालात का जायजा लिया है। मामले की सूचना पुलिस थाना सुंदरनगर को दी गई और पुलिस टीम (Police Team) ने मौके पर जांच शुरू कर दी है। वहीं, सुकेत व्यापर मंडल के प्रधान सुरेश कौशल ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरों को जल्द पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर गुरबचन सिंह रनौत ने कहा कि एनएच-21 पर मौजूद दो दुकानों में चोरों ने चोरी का प्रयास किया था, जोकि असफल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि चोरों की धरपकड़ के लिए अभियान छेड़ दिया गया है।
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी YouTube Channel…

