-
Advertisement
जवान का दूसरा गाना रिलीज; इस बार ‘ता-ता थैया’ कर रहे शाहरुख खान
मुंबई। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की आगामी फिल्म ‘जवान’ (Jawan) का दूसरा गाना मंगलवार को रिलीज हो गया। फिल्म के इस गाने में अबकी बार किंग खान ‘छैय्या छैय्या’ करने की जगह ‘ता-ता थैया’ कर रहे हैं। मंगलवार को रिलीज हुए गाने का नाम ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ है, जो फुल पार्टी सॉन्ग (Party Song) है।
धमाकेदार एनर्जी के साथ शाहरुख खान की जवान का ये गाना ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ फैंस को काफी पसंद आ रहा है। गाने में शाहरुख खान एकदम पार्टी मोड में हसीनाओं के बीच धमाल मचाते नज़र आ रहे हैं। इस गाने को अनिरुद्ध ने म्यूज़िक दिया है और गाने के लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। गाने को शेयर करते हुए शाहरुख खान ने लिखा है, ‘न छैय्या छैय्या…दिस इज नॉट रमैया वस्तावैया…ये है जवान का ता…ता..थैय्या-थैय्या रे’ इसी के साथ शाहरुख खान ने विशाल ददलानी और शिल्पा अरोड़ा को थैंक्यू लिखा है।
अब तक 3 गाने हो चुके हैं रिलीज
इससे पहले जवान फिल्म के 2 गाने रिलीज हो चुके हैं, जिसमें एनर्जी से भरपूर सॉन्ग ‘जिंदा बंदा’ फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं ‘चलेया’ गाने में शाहरुख और नयनतारा की रोमांटिक कैमिस्ट्री फैंस के दिल को छू रही है। अब फैंस फुल एंटरटेनिंग सॉन्ग ‘नॉट रमैया वस्तावैया’ पर झूमने को मजबूर हो रहे हैं।
यह भी पढ़े:‘जवान’ की रिलीज से पहले ही अमेरिका में बंपर एडवांस बुकिंग, बिके 2 करोड़ टिकट
7 सितंबर को रिलीज होगी ‘जवान’
शाहरुख खान की ‘पठान’ की ग्रेट सक्सेस के बाद अब एटली कुमार की ‘जवान’ पर सभी की नज़रें टिकी हुई हैं। फिल्म में साउथ की बड़ी स्टारकास्ट है, जो इसे पैन इंडिया हिट बनाने में मदद कर सकती है। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट नयनतारा हैं तो वहीं विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि और सुनील ग्रोवर भी फिल्म में नज़र आएंगे। ‘जवान’ को 7 सितंबर को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

