-
Advertisement

इंसानों से भी ज्यादा समझदार निकला ये हाथी, किया ऐसा काम हर कोई कर रहा सलाम
जानवरों में सबसे समझदार हाथी को माना जाता है। हाथी के रुतबे का अंदाजा आप इस बात बात से लगा सकते हैं कि प्राचीन काल से ही राजा-महाराजा हाथियों को अपने वाहन के रूप में प्रयोग करते थे। इसके साथ ही युद्ध के दौरान जिस खेमे में हाथियों (Elephant) की संख्या ज्यादा होती थी उस खेमे के जीतने की गारंटी मानी जाती थी। सोशल मीडिया (Social media) पर आपने हाथियों के कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें हाथी ने बहुत समझदारी और बहादुरी वाला काम किया हो। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप जरूर कहेंगे कि ये हाथी तो इंसानों से भी ज्यादा समझदार निकला।
यह भी पढ़ें: मौत को टक्कर देकर बचाई नेत्रहीन मां के बच्चे की जान, देखें ये वीडियो
https://twitter.com/HopkinsBRFC/status/1383441111788621838
वीडियो में देख जा सकता है कि एक हाथी घूमते-घूमते एक घर के पास पहुंचता है। शायद हाथी पानी और खाने की तलाश में वहां पहुंचा था तो सामने उसको एक बड़ी बाल्टी नजर आई। उसको देखकर हाथी को लगता है कि उसमें पानी है तो वह उसमें अपनी सूंड डालकर देखता है, लेकिन उसको कुछ नहीं मिलता। इसके बाद हाथी का ध्यान बाल्टी के बाहर पड़े कूड़े पर जाता है। तब हाथी समझ जाता है कि ये डस्टबिन (Dustbin) है जिसमें कूड़ा डाला जाता है।
यह भी पढ़ें: सोते रह गए शेर, बगल से फुर्र हुआ शिकार, देखिए मजेदार वीडियो
That brought a smile on a sad day
— Belhaven Bear (@belhavenbear) April 17, 2021
हाथी उस कूड़े को उठाकर डस्टबिन में डालने लगता है, लेकिन वह अपनी सूंड़ से कूड़ा नहीं उठा पाता उसके बाद वह अपने एक पैर का सहारा लेकर कूड़ा उठाता है और डस्टबिन में डाल देता है। हाथी की इस समझदारी की जितनी तारीफ की जाए कम है। ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। लोग हाथी की तारीफ में जमकर कमेंट कर रहे हैं।
Great how he uses his foot…
— Brucey
(@brucey_00) April 17, 2021
Wonder if we could train humans to do this
— The Cat (@MansfieldCat) April 17, 2021