-
Advertisement
हिमाचल में यहां तीन मंजिला मकान में भड़की आग, लाखों की संपत्ति को हुआ नुकसान
Last Updated on November 7, 2021 by Vishal Rana
रिकांगपिओ। हिमाचल में सर्दी के मौसम में भी आग (Fire) का तांडब जारी है। दिवाली की रात को हिमाचल में करोड़ों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। ताजा मामला हिमाचल के किन्नौर (Kinnaur) जिला के ज्ञाबुंग से सामने आया है। यहां एक तीन मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस आग की घटना में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। आग देर रात को करीब 12 बजे के आसपास लगी थी। घटना के समय घर के साथ बने स्टोर में सेब की खाली पेटियों के साथ ही रबड़ की पाइप और अन्य तरह का सामान रखा हुआ था।
यह भी पढ़ें:महाराष्ट्रः अहमदनगर के सिविल अस्पताल में भीषण आग, अब तक 10 लोगों की मौत
मिली जानकारी के अनुसार किन्नौर जिला के ज्ञाबुंग में एक तीन मंजिला मकान में देर रात को आग लग गई। ग्रामीणों ने पूह थाना व रिकांगपिओ अग्निशमन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस व अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों/अग्निशमन विभाग की मदद से देर रात करीब 2 बजे आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जांच में आगजनी का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। बहरहाल पुलिस व राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करने घटनास्थल पर पहुंच गए है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group