-
Advertisement
इस रक्षाबंधन पर भाई की राशि के अनुसार उन्हें बांधें शुभ रंग की राखी
श्रावण माह की पूर्णिमा को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है।इस वर्ष यह पर्व 3 अगस्त यानी सोमवार को मनाया जाएगा। तीन अगस्त को रक्षा बंधन कई शुभ संयोग में मनाया जाएगा। इस बार श्रावणी पूर्णिमा के साथ महीने का श्रावण नक्षत्र भी इसी दिन पड़ रहा है, इसलिए पर्व की शुभता और बढ़ जाती है। श्रावणी नक्षत्र का संयोग पूरे दिन रहेगा।इस दिन बहनें अपने भाई के हाथों में रक्षासूत्र बांधती हैं। रक्षा बंधन का का पर्व हर भाई बहन के लिए बहुत ही शुभ दिन होता है। यदि आप रक्षाबंधन पर्व की शुभता और बढ़ाना चाहती हैं तो इस दिन अपने भाई की कलाई पर उसकी राशि के अनुसार शुभ रंग की राखी बांधें। ऐसा करने से वह राखी सकारात्मकता और सुख-समृद्धि का प्रतीक बन सकती है।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन मनाने को लेकर प्रचलित हैं ये कहानियां, जरा आप भी डालिए नजर
मेष: आपके भाई की राशि मेष है तो आप उन्हें लाल, नारंगी या सुनहरे रंग की राखी बांधें।
वृषभ : इस राशि के भाईयों के लिए सिल्वर, नीले या बादामी रंग की राखी शुभ रहेगी। आप चांदी की राखी भी पहना सकती हैं।
मिथुन : यदि आपके भाई मिथुन राशि के हैं तो उनके लिए हरे रंग का हर शेड अच्छा रहेगा।
कर्क: कर्क राशि के भाई के लिए आप मोती की राखी लाएं। चमकीले और हल्के बादामी रंग की राखी भी शुभ है।
सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए नारंगी सुनहरी या पीले रंग की राशि अनुकूल रहेगी।
कन्याः आपके भाई की राशि कन्या है तो उन्हें आप हरे या रामा ग्रीन रंग की राखी बांधें।
तुला : तुला राशि वाले भाई को आप डायमंड, जरदोजी, खूब सजीधजी और खूबसूरत मल्टी कलर वाली राखी बांध सकती हैं।
वृश्चिक : आप इस रक्षाबंधन पर इनके लिए मेजेंटा, गुलाबी या संतरी रंग की राखी ला सकती हैं।
धनु : इस राशि के भाईयों के लिए आप ब्राइट पीले या हल्दी रंग की राखी ला सकती हैं।
मकर: इस राशि के भाई को रक्षाबंधन पर पर्पल, गहरा गुलाबी या गहरे नीले रंग की राखी बांधें।
कुंभ : कुंभ राशि के जातकों के हाथ में आप नीले रंग के किसी भी शेड की राखी बांध सकती हैं।
मीन: मीन राशि के भाई के लिए केसरिया, पीला या लाल रंग की राखी शुभ रहेगी।