-
Advertisement
हिमाचल में इन दो कक्षाओं को कल नहीं निकलेगा रिजल्ट, शुक्रवार से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश (Himachal) के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में नॉन बोर्ड कक्षाओं का परीक्षा परिणाम (Exam Result) गुरुवार को जारी होगा। पहली से आठवीं कक्षा तक विद्यार्थियों की बीते दिनों परीक्षाएं (Exams) हुई हैं। शुक्रवार से इन स्कूलों में नया शैक्षणिक सत्र (New Academic Session) शुरू होगा। नौवीं कक्षा का पांच अप्रैल और 11वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 18 अप्रैल को जारी होगा। गुरुवार को ग्रीष्मकालीन स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक संवाद भी होगा। इस दौरान विद्यार्थियों की कमियों को दूर करने को लेकर चर्चा की जाएगी। वित्तीय वर्ष समाप्त होने से पहले गुरुवार को कई स्कूलों में एसएमसी की बैठकें भी होगीं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


