-
Advertisement
मंडी-पंडोह हाईवे आंशिक रूप से खुला, 200 ट्रकों, वाहनों को निकाला
मंडी। मंडी तथा पंडोह के बीच नेशनल हाईवे (National High Way) को आंशिक रूप से खोलकर 7 मील से 9 मील के बीच फंसे करीब 200 ट्रकों व अन्य वाहनों को निकाल दिया गया है। कुछ वॉल्वो बसों के अलावा, जो मलबा आने के कारण और नाले में बहने के कारण एक-दूसरे से टकराकर खराब हालत में हैं, बाकी ट्रॉला को शनिवार को निकाला जाएगा।
हालांकि, पंडोह (Pandoh) तथा मंडी (Mandi) के बीच विभिन्न स्थानों पर नालों में आए फ्लैश फ्लड (Flash Flood) तथा भारी लैंडस्लाइड (Landslide) के कारण मलबा आने से सड़क इस कदर क्षतिग्रस्त है कि ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलने में कुछ दिन का समय लगेगा।
यह भी पढ़े:आनी: भूस्खलन के कारण बंद एनएच 305 चार दिन बाद हुआ बहाल
पंडोह डैम के आगे कुल्लू की तरफ कैंची मोड़ पर एनएच के टूट गए दोनों हिस्सों को ठीक करने में अभी लंबा समय लगेगा। मंडी प्रशासन NHAI, PWD, BBMB के अधिकारियों ने इस क्षेत्र का मुआयना किया है। डैम के दूसरी तरफ पुराने हाईवे को जोड़ने वाले लिंक रोड को चालू करने के बारे में फैसला लिया गया है। यदि यह सड़क सुचारू रूप से चल पड़ती है तो पंडोह से कुल्लू के बीच में हल्के वाहनों का आवागमन संभव हो पाएगा, लेकिन भारी वाहनों के आवागमन की संभावना नहीं है।
