-
Advertisement
आनी में दर्दनाक हादसा: खाई में जा गिरी सेब से भरी पिकअप ,दो लोगों की गई जा#न
Himachal Accident: आनी के राणाबाग में सोमवार रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस हादसे में सेब से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो नेपाली मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत आनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
कुल्लू: आनी के राणा बाग में सेब से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो नेपाली मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और एक अन्य नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। #Accident #RanaBagh #Ani #Kullu #Himachal #Pickup #Apples pic.twitter.com/EOWMFaGDoG
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 12, 2025
पिकअप का संतुलन बिगड़ा और खाई में जा गिरी
जानकारी के अनुसार, पिकअप में चालक सहित चार लोग सवार थे और सभी सेब की पेटियां लेकर जा रहे थे। राणा बाग के समीप सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से पिकअप का संतुलन बिगड़ा और वह गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें बैठे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई।
खराब सड़क के चलते हुआ हादसा
स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए आनी अस्पताल भेज दिया। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह सड़क की खराब हालत बताई जा रही है, जो भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुई थी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
छविंद्र शर्मा
