-
Advertisement
बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: पुल की रेलिंग से जा टकराई तेज रफ्तार कार
Himachal Accident: हिमाचल में बने फोरलेन पर लगातार हादसे (Accident) हो रहे हैं। कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा भगेड़ के समीप राईया पुल के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार कार (Over Speed Car)सीधे पुल की रेलिंग से जा टकराई।
कार चालक गंभीर घायल
हादसे में कार चालक (Driver) को गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने घायल चालक को एम्बुलेंस की सहायता से एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। जाहिर है फोरलेन बनने के बाद इस इलाके में हादसे में वृद्धि हुई है ऐसे में क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपायों की आवश्यकता है।
सुभाष
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

