-
Advertisement
गगरेट के सरिया उद्योग में दर्दनाक हादसा,दो मजदूरों की मौ#त, तीन गंभीर
Accident at Industry in Gagret: औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में स्थित एक सरिया उद्योग में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने दो मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, तीन अन्य मजदूरों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया गया।हादसे की सूचना मिलते ही डीएसपी अम्ब पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
भारी स्क्रैप मजदूरों पर गिर गई
बताया जा रहा है कि उद्योग में स्क्रैप उठाने के लिए लगी क्रेन अचानक पलट गई, जिससे उस पर लदी भारी स्क्रैप मजदूरों पर गिर गई। इस हादसे में पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से दो की उपचार से पहले ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा उद्योग प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है। घायलों का उपचार ऊना के क्षेत्रीय हस्पताल में चल रहा है ।एसपी अमित यादव घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं जबकि स्थानीय पुलिस मौका पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सुनैना जसवाल
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
