-
Advertisement
Kullu: आनी के ठारवी गांव में मकान जलकर राख, कपड़े-संपत्ति के अलावा पशु भी जले
आनी। कुल्लू (Kullu) जिला के उपमंडल आनी (Anni) में एक अढ़ाई मंजिला मकान जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद तीन भाईयों का परिवार सड़क पर आ गया है। इस आगजनी में घर का सारा सामान और पशुधन भी जल गया। हादसा आनी खंड की दुररस्थ पंचायत मुहान के ठारवी गांव में बुधवार दोपहर करीब एक बजे पेश आया। आगजनी से करीब 20 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। वहीं, प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच-पांच हजार की राहत राशि दी गई है।
यह भी पढ़ें: #Diwali की रात आग का तांडव, सुंदरनगर में कबाड़ जला, जयसिंहपुर में स्लेटपोश मकान राख
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे ठारवी गांव निवासी तीन भाई शेरसिंह, श्याम सिंह व गोकुल राम पुत्र आलम चंद के अढ़ाई मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग (Fire) भड़क उठी। घर से निकलते धुंए को देख कर आसपास के लोग भी इक्ट्ठा हो गए और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने कुछ ही समय में रौद्र रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस आगजनी में तीन जर्सी गाय (Cow) भी जलकर मर गईं हैं। जबकि आगजनी में प्रभावित भाईयों का सारा सामान व संपत्ति जलकर राख हो गई। मकान (House) को आग से बचाने के लिए स्थानीय गांववासियों ने काफी जदोजहद की मगर आग की ऊंची लपटों के आगे ग्रामीणों के सारे प्रयास विफल हो गए।
यह भी पढ़ें: Bike Showroom में भड़की आग, बुझाने गए तीन दमकलकर्मी भी झुलसे…
स्थानीय पंचायत के निवासी कृष्ण चन्द व समाज सेवी रफ्तार ठाकुर ने इस संदर्भ में राजस्व विभाग (Revenue Department) को जानकारी दी। आगजनी की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम फौरन मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना का जायजा लिया। तहसीलदार आनी दलीप शर्मा ने बताया कि ठारवी गांव में हुई आगजनी से प्रभावित परिवार की करीब 20 लाख रुपए की अनुमानित क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि राजस्व विभाग की टीम द्वारा क्षति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद उसे उचित मुआबजे के लिए उपायुक्त को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को प्रशासन की तरफ से फौरी राहत के तौर पर पांच पांच हजार रुपए की राशि दे दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

