-
Advertisement
Himachal में आज दो नए मामले, Una में भी एक कोरोना पॉजिटिव- पांच मरीज हुए ठीक
शिमला। एक तरफ जहां हिमाचल में आज कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) के दो नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कांगड़ा जिला के तीन मरीजों के बाद बिलासपुर के दो कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। आज कांगड़ा (Kangra) में कोरोना पॉजिटिव का मामला आने के बाद ऊना (Una) जिला में भी एक मामला मामला सामने आया है। 28 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ऊना में जांच के लिए गए 49 सैंपल में से एक पॉजिटव पाया गया है और 48 नेगेटिव आए हैं। आज पॉजिटिव आया युवक 15 मई को पॉजिटिव आए युवक के साथ मोहाली से बाइक पर ऊना पहुंचा था। पॉजिटिव युवक भी महाराष्ट्र से मोहाली पहुंचा था और फिर ऊना आया था। इस मामले के साथ ऊना जिला में कुल आंकड़ा 19 पहुंच गया है और एक्टिव केस दो हो गए हैं। इससे पहले कांगड़ा जिला में दुबई से लौटा चंबा का युवक पॉजिटिव पाया गया है। युवक डमटाल में प्राइवेट क्वारंटाइन में था।
यह भी पढ़ें: कोरोना ब्रेकिंगः Dubai से लौटा चंबा का युवक निकला पॉजिटिव, आंकड़ा पहुंचा 91
वहीं, कांगड़ा (Kangra) के बाद बिलासपुर (Bilaspur) के दो कोरोना मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। उन्हें अब अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। यह दोनों मरीज गुजरात और दिल्ली के निवासी हैं। अहमदाबाद और गुरुग्राम से सवारियां लेकर हिमाचल की सीमा में प्रवेश किए थे। इन्हें बिलासपुर जिला के स्वारघाट में क्वारंटाइन (Quarantine) किया गया था। जहां पर सैंपल लिए गए थे। जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज नेरचौक भर्ती किया गया था।

यह भी पढ़ें: गोहर में 12 साल महिला को गुमराह करता रहा व्यक्ति, अब Police के पास पहुंचा मामला
मेडिकल कॉलेज नेरचौक (Medical College Nerchowk) में इनकी दोनों रिपोर्ट नेगेटिव हो गई हैं। इससे पहले आज कांगड़ा जिला के तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं। इसमें दो कांगड़ा उपमंडल की पंचायत तरखानकड़ के गांव झीरबल्ला के भाई बहन हैं और एक नगरोटा बगवां उपमंडल के बाबा बड़ोह के घीणा क्षेत्र का युवक है। यह तीनों कोविड सेंटर (Covid Center) बैजनाथ में दाखिल थे। हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 92 पहुंच गया है। साथ ही एक्टिव केस 38 हो गए हैं। 51 लोग ठीक हुए हैं। तीन की मौत हुई है। हिमाचल में आज 1424 सैंपल जांच के लिए आए हैं। इसमें 863 नेगेटिव रहे हैं। कांगड़ा और ऊना में दो पॉजिटिव मामले आए हैं। साथ ही 559 की रिपोर्ट का इंतजार है।


