-
Advertisement
Corona Update: हिमाचल में दो और पॉजिटिव मरीज हुए ठीक, कांगड़ा में कोरोना जीरो
शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के बीच आज भी राहत भरी खबर है। हिमाचल में छह दिन बाद भी कोरोना का कोई नया मामला नहीं है। वहीं, दो और कोरोना पॉजिटिव ठीक हो चुके हैं। इसमें एक कांगड़ा (Kangra) जिला और एक चंबा (Chamba) जिला से संबंधित है। दोनों ही डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, अस्पताल टांडा में भर्ती थे। दोनों मीडिया कर्मी हैं। जालंधर में एक दैनिक समाचार पत्र में कार्यरत थे। 15 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। 14 दिन के बाद पिछले कल इनकी पहली रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
प्रोटोकोल के अनुसार आज जांची दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव पाई गई है। अब इन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। अब हिमाचल में एक्टिव मामले 8 रह गए हैं। साथ ही 27 लोग ठीक हो चुके हैं। कांगड़ा जिला में अब कोई भी एक्टिव मामला नहीं रहा है।
आज कोरोना जांच के लिए 366 सैंपल लिए गए हैं। इसमें 205 अभी तक नेगेटिव रहे हैं।
साथ ही 161 की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 6138 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इसमें 5937 नेगेटिव रहे हैं। 40 ही पॉजिटिव पाए गए हैं। अब तक हिमाचल (Himachal) में 11693 लोगों को निगरानी पर रखा जा चुका है। इसमें 6067 लोग 28 दिन की निगरानी अवधि को पूरा कर चुके हैं। साथ ही 5626 अभी निगरानी में हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

