-
Advertisement
मैहतपुर बॉर्डर पर रोके Dharamshala जा रहे दो विदेशी, संस्थागत क्वारंटाइन किए
ऊना। कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट के बगैर हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो विदेशी नागरिकों को संस्थागत क्वारंटाइन किया गया है। मामला देर शाम का है, जब डीसी ऊना संदीप कुमार निरीक्षण के लिए मैहतपुर बॉर्डर पहुंचे तो विदेशी नागरिकों ने उन्हें बताया कि उन्होंने धर्मशाला (Dharamshala) में एक होटल में 5 दिन की बुकिंग करवा रखी है तथा उनकी कोविड-19 (Covid-19) की रिपोर्ट नेगेटिव है। छानबीन करने पर सत्यापित नहीं हो सका कि दोनों ने कोविड टेस्ट करवाया है। ऐसे में डीसी ने दोनों विदेशी नागरिकों को संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) करने के निर्देश दिए। महिला व पुरुष सैलानी द्वारा पंजीकरण स्लीप के साथ टेम्परिंग तथा कोविड-19 की रिपोर्ट में ओवर राइटिंग की गई थी। जिस पर डीसी ऊना ने दोनों को संस्थागत क्वारंटाइन करने के आदेश जारी किए। पुरुष सैलानी जर्मनी व महिला साउथ अफ्रीका से आई थी। दोनों को ऊना के बहडाला में एक होटल में क्वारंटाइन किया गया है।
यह भी पढ़ें: सीएम साहब : टैक्सी ऑपरेटरों से Goods and Passenger Tax परिवहन विभाग के माध्यम से वसूला जाए

यह भी पढ़ें: Chamba में Corona के 7 मामले, दिल्ली से लौटे 4 Police Jawan व हेल्थ वर्कऱ भी शामिल
डीसी ऊना संदीप कुमार (DC Una Sandeep Kumar) ने बताया कि कुछ दिन बाद उनका कोविड टेस्ट किया जाएगा तथा रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही उन्हें आगे जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में बाहरी राज्यों से प्रवेश करने वाले लोगों का आह्वान करते हुए डीसी ऊना संदीप कुमार ने कहा कि एंट्री पास बनाते समय सत्य एवं सही जानकारी अपलोड करें, किसी भी प्रकार की गलत जानकारी देने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने बताया कि जिला की सीमाओं पर संपूर्ण दस्तावेजों का समुचित सत्यापन किया जा रहा है। इसलिए जब भी प्रदेश में प्रवेश करने के लिए पंजीकरण करें तो सही और सटीक जानकारी ही अपलोड करें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्रवेश करने की कोशिश ना करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

