-
Advertisement

बॉयफ्रेंड के चक्कर में बीच सड़क पर भिड़ी दो लड़कियां, लड़का हुआ फरार
आए दिन कई सारी अजीबो-गरीब खबरे सामने आती हैं। हाल ही में महाराष्ट्र (Maharashtra) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बस स्टॉप (Bus Stop) पर बीच सड़क पर दो लड़कियां एक लड़के के चक्कर में आपस में भिड़ गई।
ये भी पढ़ें-शहीद की पत्नी से सुनार ने ठगे लाखों रुपए, 11 महीने बाद FIR हुई दर्ज
बताया जा रहा है कि लड़का एक लड़की के साथ बस स्टॉप पर खड़ा था। इसी बीच दूसरी लड़की वहां पहुंची। उसने उन दोनों को साथ खड़ा देखकर सवाल करना शुरू कर दिए। इतने में दोनों लड़कियों में बहस बाजी शुरू हो गई और फिर यही बहस लड़ाई में बदल गई। वहीं, दोनों लड़कियों के बीच झगड़ा होते देख लड़का वहां से फरार हो गया। इसके बाद दोनों लड़कियों को पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां दोनों की काउंसलिंग कर छोड़ दिया गया।
वहीं, दोनों लड़कियों को आपस में भिड़ते देख बस स्टैंड में मौजूद लोग दंग रह गए। कुछ लोग लड़के को काफी शातिर बता रहे हैं, जो मौका देखकर मौके से फरार हो गया। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि लड़कियों को ऐसे बीच सड़क नहीं भिड़ना चाहिए था।