-
Advertisement
चंबा में दो गुटों में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज; 11 लोग गिरफ्तार
Last Updated on July 18, 2021 by Sintu Kumar
चंबा। हिमाचल के चंबा (Chamba) जिला में रास्ते को लेकर दो गुटों में मारपीट (Beating) हुई है। मामले में पुलिस ने क्रॉस एफआईआर दर्ज की है। यह मारपीट चरागाह के रास्ते को लेकर हुई है। पुलिस ने परिवार पर हमला करने के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। बता दें कि इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हुआ है। मामला उपमंडल चुराह के नकरोड़ का है। वहीं पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित नकरोड़ निवासी प्रेम सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को गांव का एक व्यक्ति उसके पास पहुंचा और उससे बहसबाजी करने लगा। उसने प्रेम सिंह को उठा कर नीचे फेंक दिया। इतने में उसकी पत्नी और बच्चे चिल्लाने लगे। इसी बीच पंचायत के लोगए जिनमें मनरेगा की लेबर शामिल थी, निर्माणाधीन मकान में तोड़-फोड़ कर परिवार के साथ मारपीट कर रहे थे। इन लोगों ने उस पर हमला (Attack) कर उसे भी घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत (Complaint) दर्ज करवाई। पुलिस ने हमले में घायल हुई उसकी पत्नी का मेडिकल चंबा अस्पताल में करवाया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मारपीट में मकान के भीतर से 4.80 लाख की मकान बनने के लिए नगदी, सोने के जेबरात गायब हैं।
यह भी पढ़ें: शिमला में देसी कट्टा दिखाया, कर्मचारी से मारपीट की और छीन ले गए कैश
उसके दो लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, एमसीबी, फ्रीज, राशन डबल बेड इत्यादि सामान को ग्रामीणों ने तोड़ दिया है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है। वहीं, दूसरी ओर शिकायतकर्ता पीर मोहम्मद ने कहा कि उसका व प्रेम सिंह का चरागाह को लेकर पहले भी झगड़ा हो चुका है। 10 जुलाई को मकान बनाने से चरागाह के लिए रास्ता ना बचने की बात कहने पर वह उसके साथ बहस करने लगा। जिसके बाद उनका झगड़ा हुआ। इस दौरान ग्रामीण वहां पर पहुंच गए। इस दौरान लड़ाई-झगड़ा न करने की बात कहने पर प्रेम सिंह व उसकी पत्नी ने तेजधार हथियार (Sharp Weapon) से उस पर हमला कर दिया। हमले से बचाने के लिए उसके बेटे गुलाम रसूल ने हाथ बढ़ाया। जिससे वह घायल हो गया। प्रेम लाल द्वारा दिए गए धक्के से वह बेहोश हो गया। होश आने पर वह निजी क्लीनिक में उपचाराधीन था। पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की है और मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें जमानत पर रिहा किया गया।