-
Advertisement
Himachal : आंखों के सामने दो परिवारों के जले आशियाने, पहने कपड़ों के अलावा कुछ ना बचा
Last Updated on March 12, 2021 by Sintu Kumar
रोहड़ू। हिमाचल की राजधानी शिमला के रोहड़ू (Rohru) में दो घरों में आग (Fire) लग गई। घटना चिड़गांव तहसील की शिलादेश पंचायत के थलातर गांव में पेश आई। इस अग्निकांड में सूरज सिंह पुत्र झाबू राम व सुंदला देवी पत्नी भजन सिंह के रिहायशी मकान जल गए। आग की यह घटना शुक्रवार को उस समय हुई जब घर पर परिवार के सभी सदस्य भी मौजूद थे। इस हादसे में दो परिवारों के 12 सदस्य खुले आसमान तले आ गए हैं। पीड़ित सूरज सिह व सुंदला देवी के परिवार बेबस और नम आंखों से अपने जलते हुए आशियाने को देखते ही रह गए और बचाने के लिए कुछ भी ना कर पाए। अपनी जीवनभर की एकत्र की गई पूंजी से बनाए मकान (House) चंद घंटों में मिट्टी के ढेर में तबदील हो गए। इस दौरान परिवार वाले अपने कपड़ों के सिवाय कुछ भी नहीं बचा पाए। आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि गांव वालों ने आग पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास किएए लेकिन इसे काबू नहीं पाया जा सका।
यह भी पढ़ें: Kullu : 4 मंजिला लकड़ी के मकान में भड़की आग, 8 भेड़ें और 2 गाय जिंदा जली
बता दें कि रोहड़ू में मकान पहाड़ी शैली में लकड़ी के बने होते हैं। ऐसे में जब आग लगती है तो उसे बुझाना मुशिकल हो जाता है। यहीं नहीं दुर्गम क्षेत्र होने के कारण थलातर गांव में सड़क सुविधा ना होने पर अग्निशमन वाहन (Fire Fighting Vehicle) भी घटनास्थल पर नहीं जा सके। जिसके चलते दोनों मकान जलकर राख के ढेर में बदल गए। इस घटना में प्रशासन ने सात लाख रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट होने का अनुमान लगाया है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया हैए जिसकी छानबीन की जा रही है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को पांच.पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। प्रभावितों के लिए राशनए कपड़ेए बर्तन और टेंट की व्यवस्था भी प्रशासन की ओर से की गई है। इसके साथ ही प्रभावित परिवारों के रहने के लिए व्यवस्था पंचायत शीलादेश के उपप्रधान विद्या प्रकाश की ओर से की गई है।