-
Advertisement
हिमाचल: बुजुर्ग पर हमला, हाथ के आर-पार कर दी कुल्हाड़ी, बकरियां चराने को किया था मना
स्वारघाट। हिमाचल के बिलासपुर (Bilaspur) जिला में एक बुजुर्ग पर दबंगों ने कुल्हाड़ी (AX) से हमला (Attack) कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हुआ है। यहीं नहीं कुल्हाड़ी बुजुर्ग के हाथ को चीरते हुए पार हो गई। जिसे डाक्टरों ने दो घंटें के आपरेशन के बाद बाहर निकाला। यह हमला इस सिर्फ इस बात के लिए किया गया था क्योंकि बुजुर्ग ने उसकी जमीन पर बकरियां चराने से मना किया था। मामला बिलासपुर जिला के मामला उपमंडल स्वारघाट के चंगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत लैहड़ी के गांव ढोलबड़ का है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में तीन लोगों ने पिटाई कर युवक उतारा मौत के घाट, एचआरटीसी का चालक गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार घायल बुजुर्ग चिंत राम की निजी भूमि में 2 लोग अपनी बकरियां (Goat) चरा रहे थे। जिसको लेकर चिंत राम ने उनसे इस बारे में पूछताछ की और उसकी जमीन में बकरियां ना चराने की बात कही। इसी बात पर दोनों आरोपी दबंग भड़क गए और उन्होंने चिंत राम के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। जब चिंत राम ने अपने हाथ से इन वारों को बचाना चाहा तो आरोपियों द्वारा किया गया कुल्हाड़ी का एक जोरदार वार चिंत राम के हाथ के आर-पार हो गया और कुल्हाड़ी हाथ में ही फंस गई। जिसे बाद में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना (Una Hospital) के डॉक्टरों ने करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ऑप्रेशन करके बाहर निकाला। इस घटना में चिंत राम के सिर में 14 टांके लगे हैं। चिंत राम का पुत्र सुभाष चंद बस्सी बटालियन में कार्यरत है। डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने बताया कि पुलिस ने तेजधार हथियार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


