-
Advertisement
आनी में #Accident:खाई में गिरी कार, दो लोगों की गई जान, एक घायल
आनी। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में विकास खंड आनी के अंतर्गत गुगरा-जाओं-तराला मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार हादसे( Car accident) का शिकार हो गई। कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत( Death) हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल( injured) हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल आनी( Civil Hospital Anni) में प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल रामपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
यह भी पढ़ें: #भीषण_हादसा : खड़े Truck में घुसी बारातियों से भरी Car, छह बच्चों सहित 14 की #मौत

घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे कार में सवार हो कर तीन लोग जा रहे थे कि रुमाली नामक स्थान के समीप काऱ हादसे का शिकार हो गई। कार में सवार तीन लोगों में से एक ने मौके पर जबकि दूसरे ने सिविल अस्पताल आनी में उपचार के दौरान दम तोड़ा है। घायल को आनी में उपचार के बाद रामपुर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। साथ में इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। हादसे की जानकारी मिलते ही आनी पुलिस मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह वाहन नया था। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे गुगरा-जाओं-तराला मार्ग पर रुमाली नामक स्थान के समीप घटी है । सूचना मिलते ही पुलिस तुरन्त मौके की ओर रवाना हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर प्रशासन की ओर से एसडीएम आनी चेतसिंह ने दुर्घटना में मारे गए व्यक्तियों के परिजनों को दस -दस हजार रु और घायल को तीन हजार रु की फौरी राहत प्रदान की है।आनी के विधायक किशोरीलाल सागर ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


