-
Advertisement
हिमाचल: शादी समारोह में आए लोगों की कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की गई जान-दो घायल
मंडी। हिमाचल में एक शादी समारोह (Marriage Ceremony) में आए लोगों की कार हादसे का शिकार हो गई। इस सड़क हादसे (Road Accident) में दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा मंडी (Mandi) जिला से सामने आया है। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों मृत लोगों के शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भाभी के स्वागत से पहले दूल्हे की बहन की गई जान
मिली जानकारी के अनुसार मंडी जिले के चिऊणी के समीप ढेली मोड़ में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल (Hospital) पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह लोग चेत के बनसारी गांव में एक शादी समारोह में आए थे। इसी दौरान इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जबकि शव पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिए हैं। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान 39 वर्षीय कमल किशोर पुत्र सूरत राम और 28 वर्षीय हेमराज पुत्र रूप लाल निवासी मझार षडान और घायलों में 28 वर्षीय लक्ष्मण पुत्र रेलु राम और लील मणि पुत्र अमर सिंह निवासी मझार षडान के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने घटना की पुष्टि की है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

