-
Advertisement
छुट्टियां बिताने डलहौजी आए थे पंजाब के पर्यटक, सड़क हादसे में दो की गई जा#न, चार घायल
Himachal Accident: पर्यटन स्थल डलहौजी में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां पर करेलनू क्षेत्र में पंजाब के जालंधर से आए दो पर्यटकों की हादसे में मौत हो गई जबकि चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।
देर रात हुआ हादसा
जालंधर के एक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत छह पर्यटकों की कार करेलनू में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार तीन युवक और तीन युवतियां छुट्टियां बिताने के लिए डलहौजी आए हुए थे। देर रात हुए इस हादसे में एक युवक और एक युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अन्य चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
दो घायल पठानकोट रेफर
मृतकों की पहचान सिमरनप्रीत कौर (18 )पुत्री परमजीत सिंह निवासी जिला कपूरथला एवं सुरेंद्र (25)निवासी जिला जालंधर के रूप में हुई है जबकि प्रिंस (21 ) पुत्र बलजीत सिंह निवासी अमृतसर और सोफिया दोनों को गंभीर रूप से घायल होने के कारण पठानकोट रेफर कर दिया गया है जबकि सुमन प्रीत (19 )पुत्री जगरूप सिंह निवासी जिला फिरोजपुर और बलबीर (20 )पुत्र जगतार निवासी जिला बरनाला का उपचार डलहौजी सिविल अस्पताल में चल रहा है । पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
रविंद्र चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
