-
Advertisement

उपलब्धि: उड़नपरी सीमा ने चमकाया चंबा का नाम, 10 किमी दौड़ में झटका गोल्ड
चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के एक छोटे से गांव के साथ संबंध रखने वाली उड़नपरी सीमा (Udanpari Seema ) ने एक बार फिर चंबा का नाम रोशन किया है। चंबा की बेटी ने गोल्ड मेडल जीतकर हिमाचल को गौरवान्वित किया है। 11 से 15 अक्तूबर तक बेंगलुरू कर्नाटक के श्री कंटीरावा आउटडोर स्टेडियम में आयोजित 62वीं राष्ट्रीय ओपन एथलैटिक्स चैंपियनशिप 2023 (62nd National Open Athletics Championship 2023 ) में उड़नपरी सीमा ने 10 हजार मीटर दौड़ में गोल्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें कि उड़नपरी सीमा ने इससे पहले भी कई गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीते हैं। गोल्डन गर्ल सीमा चंबा जिले की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा की सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली हैं। उड़नपरी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर चंबा का नाम चमकाया है।