-
Advertisement
यूक्रेन की लड़कियां है सुंदरता के लिए फेमस, बिंदास है पहनावा
Last Updated on February 18, 2022 by sintu kumar
आजकल यूक्रेन रूस के साथ चल रहे तनाव और संभावित युद्ध को लेकर चर्चा में है। कहा जा रहा है कि रूस कभी भी अपनी सेनाओं के जरिए सोवियत संघ का हिस्सा रहे यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर सकता है। इस देश को सुंदर देश कहा जाता है। यूक्रेन की लड़कियां अपनी सुंदरता के लिए दुनियाभर में फेमस हैं। यहां की लड़कियों दोस्ताना होती हैं और प्यार करने लायक होती हैं। यहां की लड़कियां का पहनावा स्मार्ट और बिंदास होता है।
यह भी पढ़ें- लॉन्ग कोविड की समस्या के शिकार हो रहे कोरोना के मरीज, जानिए क्या है उपचार
बता दें कि रूस के बाद यूक्रेन दूसरा बड़ा देश है। यूक्रेन की सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिण पश्चिम में रोमानिया व माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है।
आमतौर पर यहां लड़कियों को अपने हिसाब से जीवन बिताने की छूट होती है। यूक्रेन के चेर्नोबिल में 20वीं सदी का सबसे भयावह परमाणु हादसा हुआ था, जब यहां के परमाणु बिजलीघर से विकिरण होने लगा। इस हादसे से काफी लोग प्रभावित हुए और फिर पूरा शहर खाली कर दिया गया। हालांकि, अब इस शहर को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, लेकिन अब यहां कोई आबादी नहीं रहती है।
ये है कमाई का जरिया
यूक्रेन 1990 में सोवियत संघ (Soviet Union) से आजाद हुआ था। सोवियत संघ से अलग होने के बाद अब ये अलग देश है, जहां बिंदास लोग रहते हैं। यूक्रेन में बड़े पैमाने पर खेती से कमाई की जाती है। एग्रीकल्चर (Agriculture) के मामले में ये दुनिया में कृषि उत्पादन के मामले में तीसरे नंबर पर आता है। यहां बड़े पैमाने पर पढ़े- लिखे लोग भी आधुनिक तौर तरीकों से खेती करते हैं और जमकर पैसा कमाते हैं।
इतना है सैन्य बल
रूस के बाद यूक्रेन ही ऐसा देश है जहां सबसे ज्यादा सैन्य बल है। सोवियत संघ से अलग होने के बाद यूक्रेन को अपने विरासत में 780,000 सैन्य बल के साथ दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार शस्त्रागार मिला। इसके अलावा यूक्रेन ने तेजी से तरक्की की, लेकिन जब ये अलग हुआ उसके बाद भी इसका विकास बेहतर रहा है।
ऐसा है रहन-सहन
यूक्रेन का रहन सहन काफी अच्छा है। यूक्रेन के शहर सुंदर और साफ सुथरे रहते हैं। कीव यूक्रेन की राजधानी है। यूक्रेन हवाई जहाज बनाने के लिए भी फेमस रहा है। यूक्रेन ने दुनिया का सबसे बड़ा प्लेन बनाया है। यूक्रेन में ज्यादातर आबादी ईसाइयों की है, जो यूक्रेनी भाषा बोलते हैं। यूक्रेन का काफी लंबे से रूस के साथ क्रीमिया को लेकर विवाद चल रहा है।
ये है खासियत
यूक्रेन की सात जगहें यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट लिस्ट (UNESCO World Heritage Site List) में हैं, जिसमें कीव का संत सोफिया कैथेड्रल और लवीव का ऐतिहासिक सेंटर भी है। यूक्रेन अपने दर्शनीय भवनों, स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता रहा है। इसके अलावा यूक्रेन का पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम काफी सुनियोजित है, यहां पर हर शहर और छोटे शहर, कस्बे रेलवे नेटवर्क से जुड़े हैं। यूक्रेन के कई शहरों में सस्ती बस और ट्रेन सुविधा भी है। वहीं, यहां कई एयरपोर्ट भी हैं, जिन्हें सस्ता भी माना जाता है।
कीव की स्वितोशिंको ब्रोवार्स्का ट्रेन लाइन दुनिया की सबसे गहराई में बनी मेट्रो लाइन है, जो जमीन से 105.5 मीटर नीचे चलती है। इसके ज्यादातर मेट्रो स्टेशन भी इतने ही नीचे हैं। इसके अलावा यहां नीचे से ऊपर और ऊपर से नीचे ले जाने वाले एस्केलेटर्स बहुत लंबे और डराने वाले भी हैं।
ऐसा है खान-पान
यूक्रेन का पारंपरिक खाना काफी लजीज और स्वादिष्ट होता है, जिसमें चिकन, पोर्क, बीफ, अंडों, मछली और मशरूम जरूर शामिल रहता है। यूक्रेन के लोग आलू, अनाज और ताजी सब्जियां और फल खूब खाते हैं। खाने के अलावा यूक्रेन के लोग शराब और बीयर के बहुत शौकीन होते हैं। यूक्रेन खासकर अपनी तरह-तरह की ब्रेड के लिए मशहूर है। यूक्रेन अपने ब्रेड का बड़े पैमाने पर यूरोप के दूसरे देशों में निर्यात भी करता है। यहां के लोगों को ब्रेड खाना बहुत पसंद है और ये लोग खाने और नाश्ते में चीज का भी बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं।
ऐसा होता है मौसम
यूक्रेन का मौसम मिलाजुला होता है। यूक्रेन के उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में अलग-अलग तरह का मौसम रहता है। यूक्रेन में नॉर्थ में औसत तापमान 5.5 डिग्री से लेकर 7 डिग्री और दक्षिण में 11 से 13 डिग्री होता है। यूक्रेन में गर्मियों में तापमान 17 से 25 डिग्री के बीच होता है। जबकि, सर्दियों में यहां कड़ाके की ठंड होती है और खूब बर्फ पड़ती है।