-
Advertisement
Uluru: गिरगिट की तरह रंग बदलती है ये पहाड़ी! तस्वीरें देख चौंक जाएंगे आप
Uluru: आजतक आपने केवल गिरगिट (Chameleon) के रंग बदलने की बात सुनी होगी, लेकिन क्या कभी किसी पहाड़ी के रंग (Colour of Hill) बदलने के बारे में सुना है। जी हां, पहाड़ी! इस बात को सुनकर आपको थोड़ी हैरानी होगी लेकिन ये सच है। ऑस्ट्रेलिया (Australia) में स्थित एक पहाड़ी गिरगिट की तरह सुबह से शाम तक ऐसे ही रंग बदलती है। बेशक मौसम का मिजाज जैसा भी रहे।
https://twitter.com/prodidgeridoo/status/1762282508240974248
ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके में मौजूद है ये पहाड़ी
ये पहाड़ी ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी इलाके में है। जिसे उलुरू या आयर्स रॉक (Uluru Ayers Rock) के नाम से जाना जाता है। इस कुदरती करिश्में को देखकर हर कोई चौंक जाता है। इस इलाके में आमतौर पर देश के जनजातीय लोग रहते हैं। कहा जाता है कि ये पहाड़ी 50 करोड़ साल पुरानी है। इसके बारे में करीब 150 साल पहले पता लगा था। 1873 में इसका पता एक अंग्रेज डब्ल्यूजी गोसे ने लगाया था। उस वक्त हेनरी आर्यस पीएम थे, तो इसलिए इस पहाड़ी का नाम आर्यस रॉक रखा दिया गया लेकिन स्थानीय लोग इस पहाड़ी को उलुरू के नाम से ही जानते हैं।
सूरज निकलते ही बदलने लगता है रंग
आपको बता दें कि ये पहाड़ी 7 किलोमीटर में फैली हुई है। जो देखने में तो लाल (Red) है लेकिन जैसे ही सूरज निकलता है वैसे ही ये रंग बदलना शुरू कर देती है और जब तक सूरज डूब नहीं जाता तब तक ये पहाड़ी रंग बदलती रहती है। कभी ये पीले रंग की हो जाती है तो कभी लाल, तो कभी नारंगी और कभी ये बैंगनी रंग की दिखाई देती है। इस पहाड़ी के रंग में हल्के से गहरे रंग का अंतर साफ दिखाई देता है। इसा पहाड़ी की कुछ तस्वीरें हमने यहां शेयर की हैं जिसमें आप खुद देख सकते हैं कि कैसे इस पहाड़ी का रंग बदलता है।
यह भी पढ़े:ये है दुनिया का सबसे भूतिया गांव, गिनीज बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज है नाम!
