-
Advertisement

ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में जीता रजत पदक
Para Athlete Sunil Kumar: ऊना जिले के अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार (Para Athlete Sunil Kumar)ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 (National Para Athletics Championship)में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में रजत पदक (Silver Medal in Javelin Throw) जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में देशभर के बेहतरीन पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया।
प्रदेशभर में खुशी, सरकार ने दी बधाई
सुनील कुमार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, (CM Sukhwinder Singh Sukhu),डिप्टी मुकेश अग्निहोत्री, युवा मामले एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा तथा ऊना जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई दी है। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और होनहार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
चेन्नई में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में ऊना जिले के अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु निवासी सुनील कुमार ने जैवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीतकर हिमाचल प्रदेश का गौरव देशभर में बढ़ाया है।
उनकी यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
बेटे सुनील,… pic.twitter.com/cfXU18NGA6
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) February 21, 2025
गौरतलब है कि 24 वर्षीय सुनील कुमार बचपन से ही खेलों के प्रति जुनूनी रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से यह सफलता हासिल की। उनके परिवार में पिता रामपाल, माता सुमन देवी और एक भाई हैं। सभी परिवारजन और क्षेत्रवासी उनकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन व खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं
ऊना के डीसी जतिन लाल (DC Jatin Lal)ने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि सुनील की यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनकी सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उपायुक्त ने उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
सुनैना जसवाल