-
Advertisement
हिमाचल में अनियंत्रित कार ने टक्कर मार तीन को पहुंचाया अस्पताल
ऊना। सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ रहे वाहन अपनी और दूसरों की जान खतरे में डाल रहे हैं। आज ऊना के अंब रोड पर कुछ ऐसा ही हुआ। इस मार्ग पर पनोह में एक बेकाबू कार ने दो राहगीरों और एक बाइक को टक्कर मार दी जिससे सड़क हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं कार चालक भी मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल ऊना उपचार के लिए पहुंचाया। जहां से एक युवक को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में हादसाः खाई में गिरी बोलेरो कैंपर ,तीन ने मौके पर तोड़ा दम , 3 घायल
जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पनोह में धर्मशाला से ऊना जा रही एक तेज रफ्तार कार की ओवर टेक करते समय बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद कार ने अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल चल रहे दो प्रवासी युवकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पैदल चल रहे मोहम्मद पंचू व नाजिब निवासी पनोह और बाइक चालक अरूण दीप निवासी बसाल घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया, जहां से डॉ. पीएस राणा ने मोहम्मद पंचू को गंभीर हालत के चलते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे जांच की जा रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


