-
Advertisement
हिमाचल: पेड़ ने बचाई कई जिंदगिया, खाई में गिरने से बची एचआरटीसी की बस
हमीरपुर। हिमाचल में बाबा की नगरी में एक एचआरटीसी की बस (Bus Accident) हादसे का शिकार हो गई। बस अनियंत्रित होकर एक पेड़ (Tree) से टकरा गई। गनीमत रही कि यह बस पेड़ से टकरा गई, अन्यथा सीधे खाई में जा गिरती और कई लोगों की जान चली जाती। हालांकि इस हादसे (Accident) में बस में सवार सवारियों को हल्की चोटें जरूर आई हैं। हादसा जिला हमीरपुर (Hamirpur) के बाडी फरनोल संपर्क मार्ग पर सोमवार को हुआ। बताया जा रहा है कि बस हमीरपुर से दियोटसिद्व जा रही थी। इसी दारौन बस में कोई तकनीकी खराबी आ गई और चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित होकर बस पेड़ से जा टकराई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: चिट्टे समेत 2 नाबालिग गिरफ्तार, एक से अफीम हुई बरामद
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एचआरटीसी हमीरपुर डिपो (HRTC Hamirpur Depot) की एक बस दियोटसिद्ध बाया बाडी फरनोल होकर जा रही थी। इसी बीच बस में तकनीकी खराबी आ गई और चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। हालांकि बस चालक ने बस पर नियंत्रण करने की कोशिश की, लेकिन (HRTC Bus) बस बेकाबू हो गई और मोड़ पर पेड़ से जा टकराई। वहीं, घटना में बस में बैठी सवारियों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि परिचालक को ज्यादा चोटें आने पर उसे एबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कालेज पहुंचाया गया है। मौके पर मौजूद स्थानीय अश्वनी कुमार ने बताया कि एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने से हादसा हुआ है। लेकिन बस के पेड़ से टकरा जाने से बस खाई में गिरने से बच गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

