-
Advertisement
UPSC ने भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) द्वारा कई रिक्त पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। यूपीएससी ने डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, साइंटिफिक ऑफिसर, सीनियर फोटोग्राफिक ऑफिसर और अन्य कई पद शामिल हैं।
यह भी पढ़ें:सरकारी नौकरी करने का मौका, SSC ने JE के पद के लिए जारी किया नोटिफिकेशन
बता दें कि यूपीएससी (UPSC) द्वारा कुल 37 खाली पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इन पदों पर नौकरी पाने वाले उम्मीदवारों को 7वें कमीशन के तहत वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
https://upsconline.nic.in/ora/VacancyNoticePub.php
आवेदन के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी और महिला उम्मीदवार फार्म को निशुल्क भर सकते हैं। जबकि, जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस सेक्शन के पुरुष उम्मीदवारों के लिए फार्म भरने का शुल्क 25 रुपए है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
