-
Advertisement
UPSC EXAM 2022: NDA और NA का नोटिफिकेशन जारी, ऐसे करें आवेदन
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (Union Public Service Commission) ने एनडीए (नेशनल डिफेंस एकेडमी) (NDA) और नेवल एकेडमी (एनए) परीक्षा-II 2022 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो चुका है। आवेदन करने की लास्ट डेट 7 जून, 2022 है। पिछली बार की तरह इस बार भी महिला कैंडिडेट्स एनडीए के लिए आवेदन कर सकेंगी।
यह भी पढ़ें- HPBOSE:D.El.Ed (CET) -2022 की परीक्षा के लिए मांगे आवेदन, ये है लास्ट डेट
जानकारी के अनुसार, आवेदन सिर्फ ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक कैंडिडेट्स एग्जाम के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट के होमपेज पर UPSC NDA/NA 2 Exam 2022 के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जरूरी डीटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे। फिर एप्लिकेशन फीस जमा करके और फॉर्म कंप्लीट करके सबमिट कर देना होगा।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि इस परीक्षा के जरिए कुल 400 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। लिखित परीक्षा 4 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी, जिसमें नेगेटिव मार्किंग भी होगी। उम्मीदवारों का सिलेक्शन 900 अंकों की लिखित परीक्षा और 900 अंकों के एसएसबी/साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें
परीक्षा से कुछ दिन पहले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस परीक्षा के माध्यम से आर्मी, वायुसेना और थल सेना में जाने का मौका मिलता है। इसके अलावा भारतीय नौसेना एकेडमी के 112वें कोर्स में एडमिशन मिलेगा जो 02 जुलाई, 2022 से शुरू होगा।
