-
Advertisement
भारतीय मूल की भव्या लाल को NASA में बड़ी जिम्मेदारी, बनी कार्यकारी प्रमुख
Last Updated on February 2, 2021 by
अमेरिका में भारतीय मूल (Indian Origin) की भव्या लाल (Bhavya Lal) को अंतरिक्ष एजेंसी नासा (US Space Agency NASA) में बडी जिम्मेदारी मिली हैं। उन्हें नासा का कार्यकारी प्रमुख (Acting Chief) नियुक्त किया गया है। भव्या लाल राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन (Biden administration) के अंतगर्त एजेंसी में परिर्वतन संबंधी कार्यों को देख रही हैं। नासा ने एक बयान में कहा है कि भव्या लाल के पास अभियांत्रिकी ओर अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक अनुभव है। वह वर्ष 2005 से 2020 तक इंस्टीटयूट फॉर डिफेंस एनालिसिस साइंस (Defense Analysis Science) एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी इंस्टीट्यूट में अनुसंधान की सक्रिय सदस्य रही हैं। अंतरिक्ष क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए इन्हें इस पद पर नामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: म्यांमार में तख्तापलट के बाद US President Biden ने दी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी
भारतीय मूल की भव्या लाल इससे पहले अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी (US Space Agency) के साथ कई प्रोग्रामों के माध्यम से जुड़ी हुई हैं। वह पहले नासा के प्रसिद्ध प्रोग्राम इनोवेटिव एडवांस्ड कॉन्सेप्ट प्रोग्राम और नासा एडवाइजरी काउंसिल की टेक्नोलॉजी, इनोवेशन एंड इंजीनियरिंग एडवाइजरी कमेटी की एक्सटर्नल काउंसिल मेंबर भी रह चुकी हैं। उन्होंने पांच नेशनल एकेडमी ऑफ साइसेंज (National Academy of Sciences), इंजीनियरिंग और मेडिसिन समितियों में भी काम किया है। उन्होंने परमाणु इंजीनियरिंग में विज्ञान और मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की है। इसके साथ ही उन्होंने मेसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से प्रौद्योगिकी और नीति में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की हुई है। जॉर्ज वाशिंगटन विश्वविद्यालय (University of Washington) से सार्वजनिक नीति और सार्वजनिक प्रशासन में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल कर रखी है।