-
Advertisement
ऑटो में घूमे, मसाला चाय की ली चुस्की- दिल्ली में अमेरिकी विदेश मंत्री का दिखा अलग अंदाज
जी20 बैठक (G20 Meeting) के लिए तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (US Secretary of State Antony Blinken) ने राजधानी (Auto Rickshaw Ride in Delhi) दिल्ली में ऑटो रिक्शा की सवारी की। ब्लिंकन ने क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों संग बैठक के बाद कई सारी तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की, जिनमें वह ऑटो रिक्शा से बाहर निकलते दिख रहे हैं।
बोले, अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई
सूट-बूट पहने ब्लिंकन मुस्कुराते हुए और ऑटो रिक्शा से निकलते हुए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने मुंबई और हैदराबाद सहित कई राज्यों के अमेरिकी वाणिज्य दूतावासों के कर्मचारियों का अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर आभार व्यक्त किया।
https://twitter.com/USAndIndia/status/1631686853740105732
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ने ट्वीट कर लिखा कि मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद के अपने कर्मचारियों से मिलकर खुशी हुई। उनकी कड़ी मेहनत और जनता के संबंधों को मजबूत करने और भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता के लिए बहुत आभारी हूं।
A pleasure to meet with our staff from @USAndIndia, @USAndHyderabad, @USAndKolkata, @USAndChennai, @USAndMumbai, and their families. I’m deeply grateful for their hard work and commitment to strengthen our people to people ties and advance the #USIndia strategic partnership. pic.twitter.com/GXEJUJs8aR
— Secretary Antony Blinken (@SecBlinken) March 3, 2023
याद रहे कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बीते गुरुवार को नई दिल्ली में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Russian Foreign Minister Sergei Lavrov) से मुलाकात की थी। दोनों नेताओं ने जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक से हटके मुलाकात की थी। अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा था कि उन्होंने रूसी विदेश मंत्री लावरोव को युद्ध को समाप्त करने और अर्थपूर्ण कूटनीति में संलग्न होने के लिए कहा, जो एक न्यायसंगत और स्थायी शांति पैदा कर सके।
