-
Advertisement
Himachal: उत्तर प्रदेश के व्यक्ति ने शिमला के सेब आढ़ती को लगाया 55 लाख का चूना
Last Updated on August 29, 2021 by IANS
शिमला। हिमाचल में सेब सीजन (Apple Season) अपने चर्म पर है। सेब सीजन में बाहरी राज्यों से भी व्यापारी यहां आते हैं और मंडियों से सेब खरीदते हैं। लेकिन कई बार इनमें कुछ शातिर लोग हिमाचल (Himachal) के भोले भाले लोगों से धोखाधड़ी (Fraud) भी कर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला में सामने आया है। यहां एक सेब आढ़ती के साथ धोखाधड़ी हुई है। जिसकी शिकायत आढ़ती ने पुलिस में दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में अनुप चौहान निवासी गांव पराला, तहसील ठियोग ने बताया कि पांच अगस्त को रोहित कुमार निवासी गांव व डाकघर 1351 बसाई खेरागढ़ आगरा, उत्तर प्रदेश (UP) ने उससे सेब की पेटियां खरीदी थीं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: शातिर के झांसे में आए सड़क ठेकेदार, लग गया 57 लाख का चूना, जानें पूरा मामला
इन सेब की पेटियों की कीमत 55 लाख 66 हजार 897 रुपए थी। अनुप ने आरोप लगाया कि रोहित ने उसे एक भी पैसा नहीं दिया और यहां से भाग गया। वहीं पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत (Complaint) पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस सेब सीजन में धोखाधड़ी का यह दुसरा मामला सामने आया है। इससे पहले भी कुमारसैन से सेब की पेटियां लेकर गया ट्रक भी बीच रास्ते से ही गायब हो गया था। मामले को लेकर पुलिस जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page