-
Advertisement
Himachal के श्रद्धालुओं की गाड़ी पलटी, Ayodhya के बाद जा रहे थे काशी दर्शन करने-Video
Vehicle Of Himachal Devotees Overturned in UP: हिमाचल के श्रद्धालुओं से भरी एक गाड़ी उतर प्रदेश में हादसे ( Accident)का शिकार हो गई। ये हादसा सुल्तानपुर के गोसाईगंज में थाना क्षेत्र के बरौंसा बेलहरी रोड पर बासूपुर में हुआ। यहां पर श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस (Tourist bus full of pilgrims) पुलिया से टकराकर गड्ढे में पलट गई। बस में सवार 22 यात्रियों में से 15 लोग घायल ( Injured) हो गए। जिन में से एक महिला की हालत गंभीर है। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ( Police)की त्वरित कार्रवाई से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर पहुंचाया गया। डॉ. सुरेंद्र पटेल की निगरानी में सभी घायलों का इलाज किया गया। एक गंभीर घायल महिला श्रद्धालु सुषमा भारद्वाज को आंतरिक चोटों की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर रेफर किया गया है।

श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहा प्रशासन
श्रद्धालुओं ने बताया कि वे अयोध्या में रामलला (Ramlala in Ayodhya) के दर्शन करने के बाद काशी विश्वनाथ (Kashi Vishwanath)के दर्शन के लिए जा रहे थे। घायलों की पहचान शिमला जिले के जेआर मुखिया, विनोद कुमार, देवेंद्र डोगरा, अंजना शर्मा, चंद्रकांता, लक्ष्मी, गीता देवी, मत्ती देवी, केसरी देवी, प्रमिला देवी, शिल्पा, मायती देवी, वीरा देवी, उमा देवी, और सुषमा भारद्वाज के रूप में हुई है। प्रशासन की ओर से एसडीएम जयसिंहपुर शिवप्रसाद और तहसीलदार मयंक मिश्रा ने घटनास्थल का दौरा किया और घायलों का हाल जाना। स्थानीय प्रशासन श्रद्धालुओं की हर संभव मदद कर रहा है।
