-
Advertisement
ब्रेकिंगः Kangra में चतुर्थ श्रेणी के इन 50 पदों को 25 तक करें आवेदन
धर्मशाला/सोलन। जिला कांगड़ा (Kangra) में पशु औषधालय में रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरा जाना है। इनके लिए 25 जुलाई तक आवेदन मांगें गए हैं। पशु स्वास्थ्य/प्रजन्न कांगड़ा स्थित धर्मशाला के उपनिदेशक डॉ. संजीव कुमार धीमान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा में पशु पालन विभाग द्वारा स्तरोन्नत पशु औषधालयों (Veterinary Dispensaries) एवं नए खोले गए पशु औषधालय और रिक्त पड़े चतुर्थ श्रेणी के 50 पदों को दैनिक वेतन भोगी आधार पर भरा जाना है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई तथा जनजातीय क्षेत्र के निवासी आवेदनकर्ताओं के लिए यह समय सीमा 10 अगस्त निर्धारित की गई है। गौरतलब है कि कोरोना (Corona) संक्रमण (कोविड-19) के कारण आवेदनों की प्राप्ति पर रोक लगा दी गई थी।
यह भी पढ़ें: Anganwadi कार्यकर्ता -सहायिकाओं के भरे जाने हैं पद, क्या करना होगा तमाम जानकारी के लिए करें क्लिक
तकनीकी सहायकों के पद लिए दस्तावेजों का सत्यापन 18 जुलाई को
विकास खंड सोलन में तकनीकी सहायकों (Technical Assistants) के 2 रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन 18 जुलाई को प्रातः 10 बजे विकास खंड कार्यालय सोलन में किया जाएगा। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी ललित दुल्टा ने आज यहां दी। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए आवेदन किया है, वे निर्धारित तिथि को मूल दस्तावेजों सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें, ताकि उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

