-
Advertisement

लड़के ने पहाड़ पर खड़े होकर किया खतरनाक स्टंट, वीडियो हुई वायरल
सोशल मीडिया पर आए दिन स्टंट (Stunt) की कई वीडियो वायरल होती रहती हैं। इनमें से कुछ वीडियो ऐसी होती हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। अब बीते दिनों एक ऐसी ही वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक युवक पहाड़ पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- दुल्हन को देखते ही स्टेज पर दूल्हा हुआ बेहोश, दोस्तों ने किया कुछ ऐसा काम
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़का पहाड़ी की चोटी पर खड़ा है, जहां से खाई की शुरुआत होती है। इसी बीच वह पहाड़ी के किनारे पर बैकफ्लिप (Backflip) करके नीचे वाले चट्टान पर लैंड करता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अगर लड़के से यहां एक चूक हो जाती तो उसकी जान भी जा सकती थी। लड़के की ये वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। ज्यादातर लोग लड़के को ऐसी खतरनाक जगह पर स्टंट करने के लिए कोस रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @parkour_tribe नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा वेब्स्टर डाउनहिल। एक दिन पहले अपलोड हुए इस वीडियो को अब तक 11 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। जबकि, बहुत सारे लोग वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स स्टंट करने वाले लड़के की ऐसी हरकत से गुस्सा हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा भाई अगर चट्टान से फिसलकर खाई में गिर जाते, तो शायद इस वीडियो पर और भी लाइक्स मिल जाते। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा पता नहीं कुछ लोगों के साथ क्या परेशानी है। सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ये लोग अपनी जान से भी खेलने को तैयार हैं।