-
Advertisement

Vikramaditya: मुंबई वापस जाएं कंगना, अच्छी फिल्में बनाएं और लोगों का मनोरंजन करें
Lok Sabha Seat: सरकाघाट। मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने सरकाघाट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) पर निशाना साधते हुए कहा कि वह मुंबई (Mumbai) वापस जाएं और अपनी बची हुई फिल्में बनाए अपना काम संभालें और लोगों का मनोरंजन करें, यहां की जिम्मेदारियां वे खुद संभाल लेंगे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा बीजेपी प्रत्याशी अपनी हार को सामने देख अब क्षेत्रवाद का नारा देकर वोट मांग रही है। मंडी की बेटी पहले अपने को यहां की बेटी नहीं बताती थी। आज जब वह चुनाव मैदान में है तो अपने को यहां की बेटी बता कर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि वह कभी भी क्षेत्रवाद की राजनीति (Politics of Regionalism) नहीं करते।

पूरा प्रदेश हमारा घर, हम पूरे प्रदेश के बेटे
वह कभी नहीं कहते कि वह रामपुर या शिमला के बेटे है। वह पूरे प्रदेश के बेटे है और पूरा प्रदेश उनका घर है। आपदा के समय इस बेटी को ना तो प्रदेश की और ना ही मंडी की कोई याद नहीं आई। वह कहती है कि वह उस समय अपनी फिल्मों के निर्माण में बिजी थी। उन्होंने कहा कि राजनीति कोई पेशा नहीं है सेवा भाव है और इसके लिए लोगों के बीच रहना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कंगना के पास कोई भी राजनीतिक सोच नहीं है और ना ही उनका कोई विजन है।
यह भी पढ़े: CM Sukhu: वोट के अधिकार को ख़रीदना चाहती है बीजेपी, धनबल को हराएगी जनता
बीजेपी कर्मचारी व महिला विरोधी रही
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह चुनाव मुद्दों पर लड़ रहे है जबकि बीजेपी मुद्दों से भाग रही है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस लागू कर एक नया इतिहास रचा है। कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपए की पेंशन भी लागू कर दी है। बीजेपी कर्मचारी व महिला विरोधी रही है। बीजेपी न तो कर्मचारियों को ओपीएस लागू करने के पक्ष में है और ना ही महिलाओं को आत्मसम्मान देने के पक्ष में।

सरकाघाट में जो भी विकास हुआ वो स्व वीरभद्र सिंह की देन
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सांसद बनने के बाद वह अपने संसदीय क्षेत्र को श्रेष्ठ बनाने के लक्ष्य को आगे रख कर चल रहे है। सांसद बनने के बाद कर्मचारियों नो हजार करोड़ से अधिक का अंशदान वापस लाकर कर्मचारियों को दिया जाएगा। सरकाघाट में जितना भी विकास कार्य हुआ है वह पूर्व सीएम स्व वीरभद्र सिंह की देन है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की इस प्रत्याशी को यह नजर नहीं आता। नजर आएगा भी कैसे, क्योंकि वह तो मुंबई में रहती है।
सरकार बनते ही अग्निवीर भर्ती योजना करेंगे बंद
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही सेना में अग्निवीर भर्ती की जगह पूर्व की भांति स्थाई भर्तियां होंगी। उन्होंने कि वन रैंक वन पेंशन की विसंगतियों को दूर कर इसे सही ढंग से लागू किया जाएगा, जिससे सेना के सभी लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सकें। सेना में हिमाचल रेजिमेंट का गठन हो इसके लिए भी वह मजबूती के साथ प्रयास करेंगे।