-
Advertisement
अनुराग ठाकुर संग विक्रमादित्य सिंह इंफाल में खेल मंत्रियों के सम्मेलन में हुए शामिल
Last Updated on April 24, 2023 by sintu kumar
हिमाचल के पीडब्ल्यूडी, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज (Sports Ministers conference in Imphal) मणिपुर के इंफाल में आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर (Chintan Shivir) में भाग लिया। शिविर को पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। शिविर के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी देश के विकास में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा देना नितांत आवश्यक है। शिविर में खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर (Anurag Thakur) भी उपस्थित थे।
ग्लोबल वार्मिंग को विश्व के पर्यावरण के लिए खतरा बताया
My remarks at the Sports Ministers' Chintan Shivir being held in Manipur. https://t.co/55yfO7Zl3K
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2023
विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh) ने ग्लोबल वार्मिंग को विश्व के पर्यावरण के लिए खतरा बताया। इससे न केवल मानव जाति बल्कि प्रकृति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा ग्लोबल वार्मिंग प्रक्रिया को रोकने में अहम् भूमिका निभा सकते हैं। इसके दृष्टिगत उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी। विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।
व्यक्तित्व का विकास करने पर भी चर्चाएं
इस शिविर के दौरान प्रतिभागी राष्ट्र निर्माण और भारत को विश्व की सबसे बड़ी खेल शक्तियों में से एक बनाने के सम्बंध में भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शिविर में व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में काम करने यानि विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में युवाओं को शामिल कर, उनके व्यक्तित्व का विकास करने पर भी चर्चाएं की जायेंगी। यह शिविर 25 अपै्रल को सम्पन्न होगा। इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे।