-
Advertisement

BEYONCE के कॉर्न्सट में प्रियंका चोपड़ा ने किया जमकर डांस, वीडियो हुई वायरल
बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों प्रियंका अपने परिवार के साथ वक्त गुजार रही हैं। हाल ही प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।
वीडियो में प्रियंका चोपड़ा जमकर नाचती हुई दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा (Madhu Chopra) भी नजर आ रही हैं। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की ऑल ब्लैक लुक देखने को मिल रही है। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा मां मधु चोपड़ा बेयॉन्से के परफॉर्मेंस पर चीयर करती हुईं नजर आ रही हैं।
वहीं, दूसरी वीडियो में बेयॉन्से स्टेज पर एंट्री करती हुई नजर आ रही हैं। बेयॉन्से गोल्डन रंग का आउटफिट पहना हुआ है, जिसमें लॉन्ग सफेद बूट्स कैरी किए हुए हैं। इंस्टाग्राम पर ये वीडियो @JerryxMimi के अकाउंट से शेयर किया गया है।
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस के साथ फोटो साझा कीं। फोटो में उनकी दोस्त तमन्ना दत्त भी थीं। फोटो में प्रियंका चोपड़ा मालती को गोद में लिए हुए तमन्ना के साथ सड़क पर चलती हुईं नजर आ रही हैं।
प्रियंका ने फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा रियूनियन @tam2cul। फोटोज में मालती पीले रंग के ड्रेस में दिखाई दे रही हैं। जबकि, प्रियंका चोपड़ा हरे रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं।
बता दें कि हाल ही में वेब सीरीज सिटाडेल में नजर आई थी। इस सीरीज में प्रियंका चोपड़ा का शानदार एक्शन देखने को मिला था। अब प्रियंका डारेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी।
यह भी पढ़े:दर्शकों के लिए एंटरटेनमेंट का डोज साबित हुई विक्की -सारा की ‘जरा हटके जरा बचके’