-
Advertisement
भगवंत मान की इस बात पर लोटपोट हुए थे सिद्धू, वायरल हुई थ्रोबैक वीडियो
Last Updated on March 12, 2022 by sintu kumar
आम आदमी पार्टी को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में बंपर बहुमत से जीत मिली है। वहीं, 16 मार्च, 2022 को भगवंत मान पंजाब के 17वें सीएम के तौर पर शपथ लेने वाले हैं। सीएम पद की शपथ लेने से पहले भगवंत मान (Bhagwant Mann) का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्टैंडअप कॉमेडी करते दिखाई दे रहे हैं और नवजोत सिंह सिद्धू बतौर जज के तौर पर नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- कई फीट ऊंचाई से नीचे गिरा शख्स, वायरल हुई खतरनाक स्टंट की वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर भगवंत राजनीति के ऊपर कॉमेडी कर रहे हैं और जज की कुर्सी पर बैठे नवजोत सिंह सिद्धू ठहाके लगा रहे हैं। सिद्धू के साथ शो में एक्टर शेखर सुमन भी दिखाई दे रहे हैं। भगवंत मान और नवजोत सिंह सिद्धू के इस वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं।
https://twitter.com/iamup/status/1501798898222133249
ये वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर @iamup नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा पंजाब यह बहुत स्पष्ट है कि भगवंत मान अगले सीएम होंगे। उनके प्रतिस्पर्धियों में थे नवजोत सिंह सिद्धू। #थ्रोबैक टू द लाफ्टर चैलेंज- जहां भगवंत राजनीति पर मजाक उड़ा रहे थे और सिद्धू जज बनकर हंस रहे थे। महज 22 सेकंड की इस वीडियो को अब तक 22 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके है। वहीं, बहुत सारे लोग वीडियो
पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
बता दें कि भगवंत मान पंजाब के सीएम के रूप में 16 मार्च को खटकड़ कलां में शपथ ग्रहण करेंगे, जो स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का पैतृक गांव है। सीएम की शपथ लेने से पहले शनिवार को भगवंत मान ने राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित से मुलाकात की और आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का दावा पेश किया। इससे पहले भगवंत मान को शुक्रवार को मोहाली में पार्टी विधायकों की बैठक में आप (AAP) विधायक दल का नेता चुना गया था।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर पंजाब में शानदार जीत हासिल की है। भगवंत मान ने धुरी से 58,000 से अधिक मतों से जीत हासिल की है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू इस बार अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए। इस सीट से आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत कौर ने 6750 वोटों से जीत हासिल की है। मालूम हो कि