-
Advertisement
अंधेरे में सड़क पर रेंगता दिखा विशालकाय अजगर, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
दुनियाभर में खतरनाक जीव-जंतुओं की कोई कमी नहीं है। धरती पर कई तरह के खतरनाक और जानलेवा सांप भी पाए जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर एक विशालकाय अजगर (Giant Python) की वीडियो वायरल हुई है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे।
यह भी पढ़ें- स्विच ऑन करते ही हवा में उड़ने लगता है ये बल्ब, इतनी है कीमत
वायरल वीडियो में एक विशालकाय अजगर सड़क पर रेंगता हुआ दिखाई दे रहा है। दरअसल, अजगर सड़क पार करने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि अजगर में जहर नहीं पाया जाता है, लेकिन ये इतना विशालकाय होता है कि ये अपने शिकार को जकड़ लेता है और फिर सीधा निगल लेता है।
https://twitter.com/susantananda3/status/1500030027701784578
ट्विटर पर इस वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुसांत नंदा ने अपने ऑफिशियल अकाउंट @susantananda3 पर शेयर किया है। वीडियो की कैप्शन में उन्होंने लिखा जंगली जीवों को हमेशा रास्ते से जाने का अधिकार है। कृपया उन्हें सुरक्षित मार्ग दें। महज 30 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 216.2 हजार व्यूज और 12.1 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर बहुत सारे लोग अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा अगर में अकेले ऐसे सांप को देख लूं तो मेरी तो हालत ही खराब हो जाएगी। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैं तो सांपों से खुद को एक मील दूर ही रखता हूं, यहां तक कि मरे हुए सांपों से भी।
