-
Advertisement
पार्क में घूमने गई थी लड़की, बंदरों ने कर दिया ऐसा हाल, देखें वायरल वीडियो
आए दिन इंटरनेट पर बहुत सारी वीडियो वायरल होती रहती हैं। इन वीडियो में कई बार हमें बहुत कुछ मजेदार देखने को मिल जाता हैं। जबकि, कभी-कभी ऐसी वीडियो सामने आ जाती हैं, जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं। हाल ही में सोशल नेटवर्किंग साइट इंस्टाग्राम पर एक लड़की (Girl) की वीडियो वायरल हुई है, जो कि किसी पार्क की है।
यह भी पढ़ें:यहां मशीन की तरह एक्सरसाइज करते हैं छोटे बच्चे, देखें शानदार वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की किसी पार्क में खड़ी हुई है। इतना ही नहीं लड़की के कंधे के ऊपर एक बंदर (Monkey) चढ़ गया है। जबकि, दूसरा बंदर उसकी टांग पर चढ़ा हुआ है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि बंदर ने लड़की के बालों को पूरी तरह से बिखेर दिया है। वहीं, दूसरा बंदर लड़की की टांग से उसके ऊपर चढ़ रहा है और उसकी शर्ट के साथ छेड़खानी कर रहा है। वीडियो में लड़की के पीछे एक अन्य महिला भी खड़ी हुई दिखाई दे रही है, लेकिन वे लड़की की तरफ बिलकुल ध्यान नहीं दे रही है। फिलहाल, ये पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कब की है और कहा की है। लोगों को ये वायरल वीडियो काफी पसंद आ रही है। लोग इस वीडियो पर काफी मजेदार कॉमेंट्स भी कर रहे हैं।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @naturelife_ok नाम के अकाउंट से शेयर की गई है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा कैप्टन। वीडियो को अब तक 693 हजार व्यूज और 19.1 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि लड़की रो रही है या हंस रही है। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा कोई उसे बचाओ।
