-
Advertisement
दक्षिण अफ्रीका में मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने किया कुछ ऐसा, वीडियो वायरल
Last Updated on August 14, 2022 by Neha Raina
मिस यूनिवर्स हरनाज संधू मिस साउथ अफ्रीका 2022 (Miss South Africa 2022) ब्यूटी पेजेंट का हिस्सा बनने के लिए साउथ अफ्रीका गई हुईं थीं। हरनाज संधू इस पेजेंट में ऑरेंज डीप नेक बॉडीकॉन गाउन ड्रेस पहनकर पहुंची। ब्यूटी क्वीन हरनाज की लुक और रेड कारपेट पर शानदार एंट्री ने सबका दिल जीत लिया। हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) की इस इवेंट की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है और ये वीडियो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।
ये भी पढ़ें-फराह खान की शादी में रानी और प्रियंका ने किया था कुछ ऐसा, फोटो हुई वायरल
बता दें कि शनिवार को मिस यूनिवर्स हरनाज संधू ने मिस साउथ अफ्रीका 2022 इवेंट की कई वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। इन्हीं में से एक वीडियो में हरनाज इवेंट में मौजूद भीड़ को नमस्ते दक्षिण अफ्रीका करते हुए दिखाई दे रही हैं। हरनाज ने इस वीडियो की कैप्शन में लिखा रेडी, ड्रेस, गो। इट्स मिस साउथ अफ्रीका फिनाले नाइट और नमस्ते दक्षिण अफ्रीका।
हरनाज की इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अब तक 764 हजार व्यूज और 56.1 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। बता दें कि शनिवार रात प्रिटोरिया के सन एरिना में इस इवेंट का आयोजन किया गया। इस ब्यूटी पेजेंट में मिस साउथ अफ्रीका 2021 की विनर लालेला मसवाने ने नदावी नोकेरी को मिस साउथ अफ्रीका 2022 की विनर का ताज पहनाया।