-
Advertisement
शख्स ने पक्षियों को ऐसे बुलाया पास, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान
अक्सर ऐसा देखने में आता है कि जब कोई भी व्यक्ति पक्षियों को अपने पास बुलाता है तो तब पक्षी उड़कर पेड़ पर बैठ जाते हैं। ऐसा बहुत कम बार होता है कि जब पक्षी आपके बुलाने पर उड़कर आपके पास आते हैं। हाल ही में एक शानदार वीडियो सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर वायरल हुई है, जिसमें एक शख्स पक्षियों को अपने पास बुलाता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- झूले पर बैठे बच्चे को लगा डर, याद आ गया पूरा खानदान, देखें वीडियो
वायरल वीडियो में शख्स अपने गजब टैलेंट दिखाता हुआ पक्षियों को अपने पास बुलाता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स पक्षियों को पास बुलाने के लिए मुंह से एक आवाज निकालता है, जिसे सुनकर ढेर सारे तोते उड़ते हुए उसके पास चले आते हैं और उसके हाथ पर बैठ जाते हैं। ये शानदार वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
https://twitter.com/buitengebieden_/status/1500361649299070976
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @buitengebieden_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो की कैप्शन में यूजर ने लिखा है कालिंग यूअर फ्रैंड्स। महज 10 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 441.8 हजार व्यूज और 34.1 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर बहुत सारे लोग कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा तोतों को अपने पास बुलाने वाला शख्स चिड़ियों का दोस्त है। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा मैं भी ऐसा कर सकता हूं, लेकिन सिर्फ मच्छरों के साथ।
