-
Advertisement
पाकिस्तानी कलाकार ने भारतीयों को दिया शानदार गिफ्ट, वीडियो हुई वायरल
आज पूरा भारत 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) का जश्न मना रहा है। इसी बीच इंटरनेट पर दिल छू लेने वाली एक वीडियो वायरल हुई है। दरअसल, पाकिस्तानी रबाब कलाकार सियाल खान (Siyal Khan) ने भारत को खास शुभकामनाएं भेजी हैं। सियाल खान की वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रही है।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तानी शख्स ने शानदार अंदाज में बजाई बॉलीवुड गाने की धुन, वीडियो हुई वायरल
बता दें कि पाकिस्तानी रबाब कलाकार (Pakistani Rabab Artist) सियाल खान ने पहाड़ों और हरियाली की बैकग्राउंड के साथ अपने रबाब पर भारतीय राष्ट्रगान जन गण मन बजाया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए सियाल ने लिखा सीमा पार मेरे दर्शकों के लिए ये एक उपहार है। सियाल खान की धुन को सुनने के बाद दोनों देशों के लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।
https://twitter.com/siyaltunes/status/1558836396160425984
ट्विटर पर सियाल खान की इस वीडियो को अब तक 45.5 हजार लाइक्स मिल चुके हैं और बहुत सारे लोग वीडियो पर कॉमेंट भी कर रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि सियाल ने ये धुन बजाकर सबका दिल जीत लिया।
